स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

  • कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन को लेकर पुलिस से झड़प

पायनियर संवाददाता। उरई (जालौन)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी जालौन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 28 सितंबर 2026 को भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध विशाल पैदल विरोध मार्च निकाला गया।

यह मार्च नगर के प्रमुख अम्बेडकर चैराहा से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद”, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “वोट चोर गद्दी छोड़” और “भाजपा हाय-हाय” के गगनभेदी नारे लगाए। कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने का प्रयास किया, तभी वहां भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने बल प्रयोग कर पुतला छीनने का प्रयास किया। इससे पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक व झड़प हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने की, जबकि संचालन शहर अध्यक्ष (उरई) राजकुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर सुभांशु सिंह (जिला कंट्रोल इंचार्ज), शकुंतला तिवारी (महिला जिला अध्यक्ष), मंजू लता एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह सरसेला, कमल दोहरे, अनुज मिश्रा, फूल सिंह राठौर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बृजभूषण सिंह एडवोकेट, करण श्रीवास, ओम नारायण शर्मा, डॉ. रेहान सिद्दीकी, दुलीचंद विश्वकर्मा, चैधरी श्याम सुंदर, राघवेंद्र तिवारी, विष्णु कुमार चतुर्वेदी, राजा भैया दोहरे, मानसिंह दोहरे, देवेंद्र सिंह बनाफर, जितेंद्र मिश्रा, अशोक द्विवेदी, संतोष ठाकुर, ज्योति त्रिपाठी, सीताराम वर्मा, आदित्य मिश्रा, जमुना दास, नफीस पठान, अयूब अंसारी, मेराज खान, राजेश प्रजापति, भागे प्रजापति सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें