स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगात

एमएलसी ने किया मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ 

एमएलसी ने किया मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ 

बाराबंकी : शिक्षक राष्ट्र निर्माण के पुनीत कार्य में निश्चिन्त भाव से लग कर श्रेष्ठ और संस्कारवान विद्यार्थी  शिक्षित कर सकें , इसके लिए  मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया है। यह योजना अनुदानित महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के शिक्षकों को भी समान रूप से लाभान्वित करेगी ।

यह उदगार एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने उच्च शिक्षा  के लिए “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” के शुभारंभ अवसर पर लोक सभागार बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी श्री सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए राकेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय उच्च अधिकारी सुधा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हसौर राणा इंद्रजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया ।

इस योजना होने वाले कुछ शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप कैशलेश कार्ड की प्रतिकृति भी एलएलसी अंगद कुमार सिंह द्वारा प्रदान की गई । कैशलेस कार्ड (डमी) प्राप्त करने वाले में विजय कुमार वर्मा ,सुनीता यादव, अनिल कुमार विश्वकर्मा , हेमंत कुमार सिंह ,अनीता सिंह, ऋषिकेश कुमार तिवारी ,राहुल यादव,आशुतोष सिंह ,रीना सिंह,रचना ,अनुराग कृष्ण यादव, अज़ीज़ रज़ा ,अनिल कुमार श्रीवास्तव ,भावेन्द्र कुमार गुप्ता ,अभिषेक मौर्य , नेहा सिंह,किरण सिंह ,अश्वनी कुमार गुप्ता  आदि सम्मिलित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें