मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: अवैध खनन जोरों पर, पत्रकार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप

शाहजहांपुर-यूपी के शाहजहांपुर में कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जोरों पर चलने का आरोप है। दिन-रात खनन किए जाने के बीच इसकी जानकारी लेने मौके पर पहुंचे पत्रकार अवनीश त्रिवेदी ने मुकेश राठौर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास…

साझा करें WhatsAppFacebookX
शाहजहांपुर: अवैध खनन जोरों पर, पत्रकार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप

शाहजहांपुर-यूपी के शाहजहांपुर में कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जोरों पर चलने का आरोप है। दिन-रात खनन किए जाने के बीच इसकी जानकारी लेने मौके पर पहुंचे पत्रकार अवनीश त्रिवेदी ने मुकेश राठौर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पत्रकारों के साथ थाना कांट पहुंचे अवनीश ने प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।अवनीश त्रिवेदी के अनुसार, क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन किए जाने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान मुकेश राठौर ने उनके साथ गाली-गलौज की और ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाई।तहरीर में क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध खनन का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि खनन का काम लगातार जारी है और ट्रैक्टरों से खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में खनन को लेकर प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व में मुकेश राठौर का एक ट्रैक्टर पुलिस थाने लाई थी, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस की ओर से पूर्व की कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है।पत्रकार के साथ हुई घटना की जानकारी पर अन्य पत्रकार भी थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →