स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती के पैन-आधार का दुरुपयोग

यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती के पैन-आधार का दुरुपयोग

हरिद्वार से डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का आया जीएसटी नोटिस

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जानकीपुरम निवासी एक युवती ने अपने पैन और आधार कार्ड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए डीसीपी उत्तरी से एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसने कभी कोई व्यवसाय नहीं किया और न ही जीएसटी पंजीकरण कराया, इसके बावजूद हरिद्वार (उत्तराखंड) से उसके नाम पर करीब 1.51 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी बकाये का नोटिस भेज दिया गया। अलीशा नगर, जानकीपुरम निवासी इशिता मिश्रा ने डीसीपी उत्तरी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बी.कॉम स्नातक हैं और वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।

उनका कहना है कि न तो उन्होंने कभी कोई फर्म बनाई और न ही किसी प्रकार का व्यापार किया। परिवार का भी व्यवसाय से कोई संबंध नहीं है। शिकायत के अनुसार, गत 26 मई 2026 को उन्हें जीएसटी आयुक्त, हरिद्वार की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें बड़ी धनराशि जमा करने के लिए कहा गया। नोटिस देखकर वह घबरा गईं और उन्हें चिकित्सकीय उपचार लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि नोटिस में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी उनकी नहीं है।

जिससे स्पष्ट होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पैन और आधार कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से जीएसटी पंजीकरण कराया और सरकारी राजस्व से जुड़ी धोखाधड़ी की है। इशिता मिश्रा का आरोप है कि उन्होंने इस मामले में जानकीपुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन जानकीपुरम पुलिस ने उनका आवेदन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने डीसीपी उत्तरी से मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें