स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

मिशन शक्ति के द्वितीय चरण का शुभारंभ, पैदल मार्च निकाल महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के द्वितीय चरण का शुभारंभ, पैदल मार्च निकाल महिलाओं को किया जागरूक

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सोमवार को जौनपुर में मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ भव्य पैदल मार्च के साथ हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के नेतृत्व में मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर चौराहे से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।
मार्च में पुलिस विभाग, पीआरडी, होमगार्ड, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, महिला अध्यापिकाओं, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, महिला सफाई कर्मचारियों तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा सहायता सेवाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें निर्भीक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
मार्च की व्यवस्थाओं में प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की टीम ने सहयोग किया। जौनपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें