स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से 15.4 एमएम की पथरी का सफल ऑपरेशन

मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से 15.4 एमएम की पथरी का सफल ऑपरेशन

सर्जरी विभाग की टीम ने किया शल्य उपचार, स्वस्थ होने पर मरीज ने जताया आभार

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 69 वर्षीय महिला मरीज की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का सफलतापूर्वक शल्य उपचार किया। सफल उपचार के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ और चिकित्सकीय निगरानी के बाद उन्हें स्वस्थ पाया गया।

भगवतीपुर, सिंधौरा बाजार, वाराणसी निवासी महिला काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान थीं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में चिकित्सकों से परामर्श लिया। आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उनकी किडनी में 15.4 एमएम की पथरी होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने शल्य उपचार की आवश्यकता बताई।

मरीज और उनके तीमारदारों की सहमति के बाद चिकित्सकों के दिशा-निर्देशन में आवश्यक तैयारियां पूरी की गईं। इसके बाद 2 सितंबर को उनका सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों की निगरानी और उपचार से उनकी स्थिति में संतोषजनक सुधार हुआ।स्वस्थ होने के बाद मरीज और उनके तीमारदार चिकित्सा सेवाओं से संतुष्ट होकर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आरबी कमल से मिलने पहुंचे और सफल उपचार के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने मरीज का स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सफल शल्य उपचार संस्थान की उपचारात्मक सेवाओं में हो रही प्रगति को दर्शाते हैं। प्रधानाचार्य ने सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एए जाफरी और उनकी टीम के डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. इमरान, डॉ. अभिषेक मिश्रा, नाजिया ननेन, डॉ. राजन्य प्रजापति, डॉ. अली हैदर तथा एनेस्थीसिया टीम के डॉ. अरविंद पटेल, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. संगीता सिंह सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कहा कि मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें