स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

घर में भीषण आग, जेवरात समेत लाखों का सामान राख

घर में भीषण आग, जेवरात समेत लाखों का सामान राख

पांच वर्षीय बेटे ने बुझाने की कोशिश में झुलसाए हाथ

ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भिखारी खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भिखारी खेड़ा निवासी संजय के घर में दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा बेड, बक्सा, सिलाई मशीन, कपड़े, बर्तन, जेवरात, घरेलू सामान, सरसों, गेहूं और भूसा उसकी चपेट में आ गए।

पीड़ित के अनुसार, करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय संजय का पांच वर्षीय बेटा ऋषि घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। आग लगने पर उसने मासूमियत में उसे बुझाने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ झुलस गए। धुएं का गुबार उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उस समय परिवार के अन्य सदस्य घर से कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पास में लगे सबमर्सिबल और अन्य संसाधनों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित संजय ने घटना को लेकर अपने ही भाई पर शक जताया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें