स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

मणिपुरः भारतीय सेना ने लेइमाखोंग के एक गांव में 10 हजार लीटर जल भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराई

मणिपुरः भारतीय सेना ने लेइमाखोंग के एक गांव में 10 हजार लीटर जल भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराई

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत ‘मिलिट्री सिविक एक्शन’ (नागरिक-
सैन्य सहयोग) के हिस्से के रूप में भारतीय सेना के ‘रेड शील्ड डिवीजन’ ने 16 अक्टूबर को मणिपुर के
लेइमाखोंग स्थित एक गांव में 10,000 लीटर की जल भंडारण सुविधा उपलब्ध कराई। इससे लगभग 35
परिवारों को लाभ मिला है। इस सुविधा से गांव के लोगों को पानी जमा करने में मदद मिलेगी, जिससे
पानी की कमी की पुरानी समस्या दूर होगी और पानी का बहाव कम होने पर भी वे अपनी ज़रूरतें पूरी
कर सकेंगे।
पर्याप्त भंडारण न होने के कारण गांव के लोग पूरी तरह से पानी के निरंतर बहाव पर निर्भर थे। सूखे के
मौसम में जब पानी का बहाव काफी कम हो जाता था, तो लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना
पड़ता था और अक्सर पानी लाने के लिए दूर तक पैदल जाना पड़ता था। एक व्यावहारिक और स्थायी

समाधान की जरूरत को समझते हुए भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत गांव के मौजूदा जल
बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कदम उठाया। 10,000 लीटर की यह नई भंडारण सुविधा
गांववालों को पानी जमा करने में सक्षम बनाएगी, ताकि सूखे के महीनों में जब पानी का बहाव कम हो
जाए, तो वे इस भंडारित पानी का उपयोग कर सकें।
इस पहल से पानी की उपलब्धता अधिक भरोसेमंद बनेगी, निवासियों की मुश्किलें कम होंगी और इस
जरूरी संसाधन तक उनकी पहुंच बेहतर होगी। यह भारतीय सेना की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है,
जिसके तहत वह जरुरतों पर आधारित नागरिक कार्यों और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देती है। साथ
ही, स्थानीय समुदायों के साथ विश्वास और सद्भावना के रिश्ते को मजबूत करती है।
बता दें कि लेइमाखोंग मणिपुर राज्य के कांगपोकपी जिले में स्थित एक छोटा सा कस्बा है। यह
कांगपोकपी और इम्फाल पश्चिम जिले की सीमा पर स्थित है। यह इम्फाल शहर से लगभग 30
किलोमीटर पश्चिम में बसा है। यह लेइमाखोंग नदी के किनारे स्थित है, जो इम्फाल नदी की एक
सहायक नदी है। इस कस्बे में कुकी, नेपाली और मैतेई समुदायों के लोग रहते हैं। लेइमाखोंग में भारतीय
सेना के 57वें माउंटेन डिवीजन का मुख्यालय है। इस डिवीजन मुख्यालय में स्थित सैन्य अस्पताल का
इस्तेमाल अक्सर घायल सैनिकों और आम नागरिकों के इलाज के लिए किया जाता रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें