मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

झगड़े के बाद बेटे को लेकर मायके चली गई थी पत्नी, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद उसके मायके चले जाने से आहत एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मस्तीपुर गांव निवासी नन्हेलाल (30) अपनी पत्नी तारावती और चार वर्षीय बेटे विहान के साथ रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद नाराज पत्नी बेटे को लेकर सिसेंडी स्थित अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद नन्हेलाल ने देर रात घर के कमरे में छत के लोहे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।



