स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

मड़ियांव पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी का माल व अवैध तमंचा बरामद

मड़ियांव पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी का माल व अवैध तमंचा बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जोन-उत्तरी के अंतर्गत थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवरात और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार को थाना मड़ियांव की टीम चौकी क्षेत्र नौबस्ता मोड़ पर गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंद घरों में चोरी करने वाला एक व्यक्ति चोरी के सामान के साथ आईआईएम रोड स्थित घैला पुल के पास अस्थायी पार्किंग में जाने की फिराक में है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से संदिग्ध को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम इनायत (22) पुत्र शमशेर अली, निवासी रहीमनगर डुडौली, रामलीला मैदान नौबस्ता, थाना मड़ियांव लखनऊ बताया। अभियुक्त के कब्जे से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, दो कटोरी (सभी सफेद धातु) के साथ 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस जांच में बरामद चोरी के सामान के संबंध में थाना मड़ियांव पर दर्ज मुअसं 303/2026 व 211/26 से संबंधित होना पाया गया, जिस पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

साथ ही अवैध हथियार की बरामदगी पर मुअसं 304/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को धारा 331(1)/305(ए)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य जनपदों व थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करता था और अपने बचाव के लिए अवैध तमंचा रखता था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें