स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एस. पी. तिवारी

मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एस. पी. तिवारी

पायनियर ।  जौनपुर

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एस. पी. तिवारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा से उनके कार्यालय में शुक्रवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दिवंगत कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को सरकार की कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना से आच्छादित (शामिल) करने की पुरजोर मांग की।

परिषद के अध्यक्ष एस. पी. तिवारी ने अपर मुख्य सचिव को सौंपे ज्ञापन में कहा कि माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी शिक्षा व्यवस्था के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के मृतक आश्रित परिवार इस समय गंभीर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में इन परिवारों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बीमारी के समय उन्हें इलाज के लिए दर - दर भटकना न पड़े।

अपर मुख्य सचिव शर्मा ने  प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को अत्यंत संवेदनशील और न्यायसंगत माना। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के मृतक आश्रितों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे में लाने के लिए नियमों का परीक्षण कर रहा है और इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री संजय कुमार शुक्ला तथा उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें