स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

भारत की पहली महिला वॉलीबॉल लीग की मेजबानी करेगा लखनऊ

भारत की पहली महिला वॉलीबॉल लीग की मेजबानी करेगा लखनऊ
  • लखनऊ इस नवंबर में छह टीमों के पहले फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा

लखनऊ, पायनियर। भारतीय खेलों में आज एक बड़े बदलाव की शुरुआत हुई जब वीमेन्स प्रो वॉलीबॉल लीग (डब्लूपीवीएल) की आधिकारिक शुरुआत की गई। यह विशेष रूप से महिला वॉलीबॉल को समर्पित देश की पहली राष्ट्रीय, फ्रेंचाइजी-आधारित प्रोफेशनल लीग है। इस पहल को पावर स्पाइक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रमोट किया जा रहा है, और इसका उद्देश्य महिला एथलीटों के लिए लंबे समय तक चलने वाला प्रोफेशनल स्पोर्ट्स सिस्टम बनाना है। इस आधिकारिक अनावरण समारोह का आयोजन द सेंट्रम, लखनऊ में राइजिंग क्वीन ऑफ द कोर्टष् थीम के तहत किया गया।

इस हाई-प्रोफाइल समारोह में वरिष्ठ सरकारी गणमान्य व्यक्तियों, खेल प्रशासकों और बिजनेस लीडर्स ने भाग लिया, जिनमें उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह और यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चैहान शामिल थे। लॉन्च के अवसर पर, डब्लूपीवीएल के संस्थापक श्री बुखरात अहमद ने बताया कि इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण 1 नवंबर से 11 नवंबरतक लखनऊ के इकाना इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। 11 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में छह शहर-आधारित फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी, जिसमें 84 उत्कृष्ट पेशेवर एथलीटों का दल शामिल होगा, यानी प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी होंगे। दुनियाभर में वॉलीबॉल के 800 मिलियन से ज्यादा खिलाड़ी और फैंस हैं।

इसके बावजूद, भारत की महिला खिलाड़ियों को इस खेल में अपना करियर बनाने के लिए कभी कोई पक्का और बड़ा मंच नहीं मिला। डब्लूपीवीएल इसी कमी को दूर करने के लिए शुरू की गई है। इसका मकसद निजी निवेश को बढ़ावा देना, खिलाड़ियों का सही विकास करना और जमीनी स्तर पर खेल को मजबूत बनाकर इसे एक बेहतरीन करियर विकल्प बनाना है।

डब्लूपीवीएल के संस्थापक बुखरात अहमद ने लीग के बड़े मकसद के बारे में बताया और इस बात पर जोर दिया कि प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सही मौके, पहचान और पेशेवर मदद की जरूरत होती है। उनका मकसद एक ऐसा माहौल बनाना है जहाँ महिला खिलाड़ी प्रोफेशनल तरीके से खेल सकें और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकें। टीमों के नाम (फ्रेंचाइजी की पहचान), खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया और प्रसारण साझेदारी की जानकारी आने वाले हफ्तों में दी जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें