स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल ने जीता कांस्य पदक

राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल ने जीता कांस्य पदक

लखनऊ ।  लखनऊ मंडल की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने अयोध्या में गत 27 से 29 जुलाई तक आयोजित राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल को मेजबान अयोध्या के हाथों 20-12 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव की कप्तानी में खेल रही लखनऊ ने अपने अभियान की शुरुआत आजमगढ़ के खिलाफ 5-5 की बराबरी के साथ की।

इसके बाद लखनऊ ने मेरठ को 9-5 से और प्रयागराज को 14-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।  क्वार्टर फाइनल में लखनऊ ने कानपुर को 14-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल की लड़कियों ने कड़ा मुकाबला किया लेकिन अयोध्या की खिलाड़ियों ने 20-12 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही लखनऊ मंडल को चैंपियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय और कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने लखनऊ मंडल टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

वहीं, लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टीम के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद के मार्गदर्शन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल प्रशिक्षण और रणनीति का टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लखनऊ टीम :सौम्या श्रीवास्तव (कप्तान), प्रिया, शिवानी, शिवानी भारती, सुकृति, उरप्रीत, माही शर्मा, अनुषा, सखी, निशा, लक्ष्मी, डॉली।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें