स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट

कुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी। थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के पालपुर गांव में 11 वर्षीय बालिका का शव कुएं में मिलने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी उत्तम सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम पोखरा के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

पांच नवंबर की रात बालिका के लापता होने की सूचना मिली थी। बालिका के पिता ने गांव के ही उत्तम सिंह पर आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फील्ड यूनिट और पांच टीमों के साथ तलाश अभियान चलाया। इस दौरान बालिका का शव गांव के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई थीं।

 मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार उत्तम सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी पालपुर के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाने में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है। फॉरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें