स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जताया दुख, कहा-‘बंगाल के लोगों के साथ मजबूती से खड़े’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जताया दुख, कहा-‘बंगाल के लोगों के साथ मजबूती से खड़े’

पटना। कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में मची भगदड़ की घटना पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की
कामना की। उन्होंने कहा कि यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पूरा पश्चिम बंगाल मां दुर्गा की पूजा
और उत्सव के उल्लास में डूबा हुआ था। इस हादसे ने राज्य के उत्सवी माहौल को गहरा आघात पहुंचाया
है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि
पश्चिम बंगाल में हुई यह घटना सभी के लिए बेहद दुखद और पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने
प्रियजनों को खोया है, उनके दुख में वह सहभागी हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त
परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिले।
भाजपा अध्यक्ष ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि
दुर्गा पूजा के दौरान हुई यह घटना बेहद दुखद है। जब पूरा बंगाल उत्साह और उमंग के साथ मां दुर्गा की
आराधना कर रहा था, तब इस हादसे ने सभी को गहरे दुख में डाल दिया।
नितिन नवीन ने कहा कि इस तरह की घटना से प्रभावित परिवारों का दर्द शब्दों में व्यक्त करना
मुश्किल है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल
घड़ी में उनकी सहानुभूति और समर्थन बंगाल के लोगों के साथ है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल इस दुखद परिस्थिति से उबरकर एक
बार फिर अपने पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल ने पिछले कई
दशकों में अनेक चुनौतियों का सामना किया है और वहां के लोगों में कठिन परिस्थितियों से उबरने का
साहस है। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि बंगाल इस कठिन परिस्थिति से उबर जाएगा और उसी
उत्साह तथा उमंग के साथ आगे बढ़ेगा, जिसके लिए वह जाना जाता है।”
नितिन नवीन ने यह भी कहा कि दशकों के संघर्ष के बाद पश्चिम बंगाल विकास और प्रगति की राह पर
आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि राज्य के लोगों पर उनका आशीर्वाद
बना रहे और बंगाल को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने की शक्ति मिले। इस कठिन समय में उनकी
पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें