स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

किसानों को समय से खाद दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय, सहकारी समितियों का किया निरीक्षण

किसानों को समय से खाद दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय, सहकारी समितियों का किया निरीक्षण

  • वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाने और किसानों की समस्याएं दूर करने पर जोर, अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश

पायनियर संवाददाता। उरई(जालौन)

जनपद में किसानों को खेती-किसानी के लिए समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने विभिन्न सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान खाद की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया तथा किसानों को खाद प्राप्त करने में हो रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर रहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार नियमानुसार खाद उपलब्ध हो और इसके लिए उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने सहकारी समितियों पर वितरण व्यवस्था की स्थिति का आकलन करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि खाद वितरण पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारु तरीके से हो।

जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को खाद वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखने तथा किसानों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील रहने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कृषि कार्यों के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें समय पर आवश्यक कृषि निवेश उपलब्ध हो सके।

खाद की समय पर उपलब्धता फसलों की उचित देखभाल और कृषि कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में सहकारी समितियों पर निगरानी बढ़ाकर किसानों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि खाद की उपलब्धता के कारण किसानों की खेती प्रभावित न हो और उन्हें सुगमता से खाद मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें