स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
PM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षण

खटीमा मंडी में धान खरीद को लेकर हंगामा, गेट पर ताला जड़कर लगाया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर माने किसान

खटीमा मंडी में धान खरीद को लेकर हंगामा, गेट पर ताला जड़कर लगाया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर माने किसान

  • 5 ट्रॉलियों की खरीद पर बनी सहमति, 3 अक्टूबर का आंदोलन टला, 5 से सुचारू तोल शुरू न हुई तो होगा चक्काजाम - किसान यूनियन

खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। धान खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने गुरुवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति खटीमा में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया और धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गेट के बाहर खड़ी कर जाम लगा दिया। काफी देर तक चले गतिरोध के बाद उप जिलाधिकारी तुषार सैनी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

प्रशासन ने कहा था 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद

किसानों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू करने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद वे अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे। मंडी तक आने में करीब दो हजार रुपये का डीजल खर्च होने के बाद भी जब खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों में आक्रोश फैल गया।

दो दौर की वार्ता बेनतीजा, अधिकारियों को बंधक बनाने की चेतावनी

गुरुवार सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह और भाकियू चढूनी गुट के जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर समेत अन्य किसान नेताओं और डिप्टी आरएमओ वरुण कुमार के बीच दो दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब उन्हें मंडी बुलाया गया है तो अब ट्रॉलियां वापस ले जाना संभव नहीं है। डिप्टी आरएमओ ने किसानों से ट्रॉलियां हटाकर एक-दो दिन का समय देने की अपील की, जिसे किसानों ने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, वे मंडी से नहीं हटेंगे। तनाव बढ़ने पर किसान नेताओं ने समाधान न निकलने पर डिप्टी आरएमओ सहित सभी अधिकारियों को बंधक बनाने की चेतावनी दे डाली। मामले की सूचना पर नानकमत्ता तहसील अध्यक्ष लखविंदर सिंह, जिला सचिव जरनैल सिंह, जसविंदर सिंह पप्पू, बलविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मंडी में एकत्र हो गए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

एसडीएम तुषार सैनी की पहल पर निकला समाधान

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी मौके पर पहुंचे और किसान प्रतिनिधियों से वार्ता की। उनके आश्वासन पर किसान धरना समाप्त करने पर राजी हुए। एसडीएम ने राइस मिलरों को गुरुवार को मंडी पहुंची 5 ट्रॉलियों को खरीदने के निर्देश दिए, जिसके बाद किसानों और राइस मिलरों के बीच 5 ट्रॉलियों की खरीद पर सहमति बन गई। तय हुआ कि फिलहाल ट्रॉलियों को मंडी में ही रखा जाएगा और जैसे ही सरकारी प्रोक्योरमेंट शुरू होगी, किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

राइस मिलरों ने बताई अपनी मजबूरी

वहीं राइस मिलर यूनियन के अध्यक्ष ईश्वर बंसल ने कहा कि विभाग से अभी तक कोड जारी नहीं हुआ है, जिस कारण विधिवत खरीद शुरू नहीं की जा सकती। राइस मिलरों का 2019 से कूटा हुआ चावल का भुगतान लंबित है, न ही ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क वापसी पर सहमति बनी है। मिलों से कूटा हुआ चावल अभी तक नहीं उठ पाया है, जिससे मिलरों की स्थिति अत्यंत खराब है।

5 अक्टूबर तक आंदोलन स्थगित

एसडीएम तुषार सैनी के अनुरोध पर किसान नेताओं ने 3 अक्टूबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को 5 अक्टूबर तक टाल दिया है। किसान नेता गुरसेवक सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 5 अक्टूबर से सुचारू रूप से धान की तोल शुरू नहीं हुई तो मंडी में फिर से धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में ये रहे मौजूद - गुरसेवक सिंह जिला अध्यक्ष भाकियू टिकैत, मनजिंदर सिंह भुल्लर जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी, मलूक सिंह खिंडा, गुरविंदर सिंह भुल्लर, हरप्रीत सिंह, केवल सिंह, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, बलजीत सिंह, जसविंदर सिंह बाजवा, जसप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह राणा, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, लखविंदर सिंह लख्खा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें