स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

JSW टीम इंडिया का आधिकारिक स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर बना

JSW टीम इंडिया का आधिकारिक स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर बना

मुंबई। भारत के ओलंपिक अभियान को मजबूती देने की दिशा में JSW ग्रुप ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है। ग्रुप का एक्टिववियर ब्रांड JSW इंस्पायर अब ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल का आधिकारिक स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर रहेगा। यह साझेदारी यहीं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि 31 अक्टूबर से सेनेगल के डकार में आयोजित होने वाले 2026 आईओसी यूथ ओलंपिक गेम्स और 28 नवंबर से सऊदी अरब के रियाद में शुरू होने वाले 2026 एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स तक भी जारी रहेगी।

JSW ग्रुप लंबे समय से भारतीय खिलाड़ियों के विकास और ओलंपिक अभियान का प्रमुख सहयोगी रहा है। टोक्यो ओलंपिक 2020 से ही जेएसडब्ल्यू इंस्पायर भारतीय खिलाड़ियों की आधिकारिक किट उपलब्ध करा रहा है। इसके तहत भारतीय खिलाड़ी बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल, हांगझोउ 2022 एशियाई खेल और पेरिस 2024 ओलंपिक में इसी ब्रांड की किट पहनकर उतरे थे। अब कंपनी 2026 के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी भारतीय दल के साथ रहेगी।

JSW ग्रुप का कहना है कि उसकी प्रतिबद्धता केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है। कंपनी देशभर में खिलाड़ियों के विकास, विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना, हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, उत्कृष्ट कोचिंग और जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार निवेश कर रही है। इसका उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को वैश्विक मंच पर सफलता दिलाना है।

JSW स्पोर्ट्स के संस्थापक एवं निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा कि ‘रुकना नहीं है’ उनके लिए केवल एक नारा नहीं, बल्कि कंपनी की कार्य संस्कृति और सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू ने हमेशा भारतीय खेलों के विकास के लिए समर्पित होकर काम किया है और इससे बड़ा गर्व कुछ नहीं कि भारतीय खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने बताया कि नई स्पोर्ट्स कलेक्शन खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और आईओए के साथ यह साझेदारी देश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी खरीदें, गर्व के साथ पहनें और खिलाड़ियों का समर्थन करें।

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप वर्षों से भारत के ओलंपिक अभियान का मजबूत सहयोगी रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की दूरदर्शी सोच और निरंतर सहयोग ने कई खिलाड़ियों को अपने सपनों को साकार करने और देश का नाम रोशन करने का अवसर दिया है। उन्होंने इस साझेदारी को भारतीय खेलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इसे जारी रखने की उम्मीद जताई।

भारतीय लंबी दूरी की धाविका पारुल चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण के दौरान आरामदायक तथा प्रदर्शन को बेहतर बनाने वाला परिधान बेहद जरूरी होता है। उनके अनुसार जेएसडब्ल्यू इंस्पायर आराम, उपयोगिता और स्टाइल का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है, जिससे खिलाड़ी पूरी तरह अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की आधिकारिक किट पहनना हमेशा गर्व का क्षण होता है।

भारतीय मुक्केबाज प्रीति साई पवार ने भी जेएसडब्ल्यू इंस्पायर की सराहना करते हुए कहा कि यह परिधान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिता और रिकवरी के दौरान आवश्यक आराम और आत्मविश्वास प्रदान करता है, जो उच्च स्तर के प्रदर्शन के लिए बेहद अहम है।

JSW इंस्पायर अब भारतीय खेलों की महत्वाकांक्षाओं और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन चुका है। आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर इसी किट के साथ मैदान में उतरेंगे। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि जेएसडब्ल्यू इंस्पायर का आधिकारिक मर्चेंडाइज 15 जुलाई 2026 से उपलब्ध होगा, जबकि 23 जुलाई 2026 से इसे मिंत्रा, अजियो और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें