स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
करवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौतक्लब में आधी रात के बाद भी डीजे का शोर, फिर शराब के नशे में जमकर बवालसाजिश नाकाम: यूपी एटीएस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तारसीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारीनए श्रम कोड पर मंथन, भविष्य के कार्यबल की तैयारी पर जोरऋषिकेश में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल, 50% बसें ठप्पयूपी में मौसम के बाद सियासत में भी तूफान...अमित शाह की हुंकार, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो UCC लागूअधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तारकरवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौतक्लब में आधी रात के बाद भी डीजे का शोर, फिर शराब के नशे में जमकर बवालसाजिश नाकाम: यूपी एटीएस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तारसीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारीनए श्रम कोड पर मंथन, भविष्य के कार्यबल की तैयारी पर जोरऋषिकेश में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल, 50% बसें ठप्पयूपी में मौसम के बाद सियासत में भी तूफान...अमित शाह की हुंकार, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो UCC लागूअधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तार

जोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौत

जोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौत

बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे पांचों तीर्थयात्री, सभी शव बरामद
दुर्गम घटनास्थल से शवों को लाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

जोशीमठ। चमोली जिले की जोशीमठ घाटी में रविवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले पांचों तीर्थयात्री कर्नाटक के रहने वाले थे। दुर्घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी। इसके महज दो मिनट बाद, करीब 1:14 बजे जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से मिली।

स्थानीय लोगों के अनुसार हेलीकॉप्टर को जोशीमठ के मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर से चांई गांव की दिशा में उड़ते हुए देखा गया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहत एवं बचाव दल ने सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। दुर्गम घटनास्थल से शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस-प्रशासन और सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त अभियान

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। पांडुकेश्वर और जोशीमठ से पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी तथा सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना की गईं। इसके अलावा जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी तलाश अभियान में लगाया गया। सभी टीमों ने आपसी समन्वय के साथ लगातार अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप सभी छह शव बरामद कर लिए गए।

  1. हादसे में इन छह लोगों की गई जान

दुर्घटना में जान गंवाने वालों में दिल्ली निवासी 48 वर्षीय पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल तथा कर्नाटक निवासी पांच तीर्थयात्री शामिल हैं। मृतकों की पहचान प्रथापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक निवासी सभी पांचों यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए आए थे। भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से वापस लौट रहे थे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें