मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने किया थाना गुडम्बा का निरीक्षण

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने गोद लिए गए थाना गुडम्बा का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की स्थिति, कार्यालयीन व्यवस्था, जनसुनवाई प्रणाली तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों…

साझा करें WhatsAppFacebookX
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने किया थाना गुडम्बा का निरीक्षण

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने गोद लिए गए थाना गुडम्बा का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की स्थिति, कार्यालयीन व्यवस्था, जनसुनवाई प्रणाली तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। बबलू कुमार ने अभिलेखों के अद्यतन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों से संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जनसुनवाई प्रणाली को और प्रभावी बनाने, फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बबलू कुमार ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार, रिकॉर्ड संधारण, आईटी संसाधनों के बेहतर उपयोग और परिसर में अनुशासन व स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली से जनता का भरोसा मजबूत होगा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के अवसर पर  के वरिष्ठ अधिकारी व गुडम्बा थाना स्टाफ मौजूद रहा।