मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

झूलेलाल चालीहा समापन पर गूंजे भजन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र स्थित एक निजी लॉन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी की ओर से झूलेलाल चालीहा समापन एवं सिंधी भक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साईं मोहनलाल उपस्थित…

साझा करें WhatsAppFacebookX
झूलेलाल चालीहा समापन पर गूंजे भजन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र स्थित एक निजी लॉन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी की ओर से झूलेलाल चालीहा समापन एवं सिंधी भक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साईं मोहनलाल उपस्थित रहे। इस दौरान कलाकार पवन, पिंटू और मनीष ने सिंधी भजनों एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए और कई लोग झूमते हुए भक्ति में लीन हो गए।

सिंधी अकादमी के अध्यक्ष अशोक चांदवानी ने बताया कि झूलेलाल चालीहा का समापन कृष्णानगर से निकलने वाली शोभायात्रा के बाद झूलेलाल वाटिका में विसर्जन के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिंधी समाज के लोग पिछले 40 दिनों से अपने-अपने घरों में पूजा-अनुष्ठान कर रहे थे, जिसका सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ समापन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सिंधी अकादमी के निदेशक अभिषेक कुमार अखिल, अध्यक्ष अशोक चांदवानी सहित लाल चंद मंजर, महेश तनेजा, नीरज, तरुण संगवानी, दिनेश समेत बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे। भजन-कीर्तन की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने झूलेलाल चालीहा साहिब के समापन पर जमकर भक्ति की और माहौल भक्तिमय बना रहा।