मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

ग्यारह हजार लाइन की चपेट में आया मजदूर की मौत

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के करीमाबाद में मंगलवार सुबह मकान की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर कामिल (20) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ग्यारह हजार लाइन की चपेट में आया मजदूर की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के करीमाबाद में मंगलवार सुबह मकान की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर कामिल (20) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के शरुआ निवासी कामिल करीमाबाद में अपनी बहन के घर रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह मकान की छत पर गया था।

इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से उसका सिर छू गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। परिजन पहले शव को पैतृक गांव ले गए, लेकिन बाद में शव लेकर करीमाबाद वापस आ गए।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार लाइन को हटाने या शिफ्ट कराने के लिए बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हाईटेंशन लाइन को छत के ऊपर से शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया है।