स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने किया थाना गुडम्बा का निरीक्षण

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने किया थाना गुडम्बा का निरीक्षण

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने गोद लिए गए थाना गुडम्बा का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की स्थिति, कार्यालयीन व्यवस्था, जनसुनवाई प्रणाली तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। बबलू कुमार ने अभिलेखों के अद्यतन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों से संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जनसुनवाई प्रणाली को और प्रभावी बनाने, फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बबलू कुमार ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार, रिकॉर्ड संधारण, आईटी संसाधनों के बेहतर उपयोग और परिसर में अनुशासन व स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली से जनता का भरोसा मजबूत होगा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के अवसर पर  के वरिष्ठ अधिकारी व गुडम्बा थाना स्टाफ मौजूद रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें