स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवासख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने छात्र-छात्राओं को प्रदान किए छात्रवृत्ति के प्रतीकात्मक चेक

जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने छात्र-छात्राओं को प्रदान किए छात्रवृत्ति के प्रतीकात्मक चेक

बी पी त्रिपाठी। बलरामपुर

प्रदेश के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत शुक्रवार को लखनऊ में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का अंतरण किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में जनपद में भी छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन सहित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए तथा उनसे संवाद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने एवं पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जनपद के 2,237 छात्र-छात्राओं को मिला छात्रवृत्ति योजना का लाभ

जनपद बलरामपुर में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 2,237 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिला। इसमें पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) के 1,301 छात्र-छात्राएं तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) के 936 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

विभागवार पूर्वदशम छात्रवृत्ति में समाज कल्याण विभाग के 291, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 227 तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 783 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति में समाज कल्याण विभाग के 150, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 143 तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 643 छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ प्राप्त हुआ।

युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता — जिला पंचायत अध्यक्ष*

इस अवसर पर मा० जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं कौशल विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति जैसी योजनाएं आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने तथा उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने, युवाओं के कौशल विकास तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाते हुए मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने तथा अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने और उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे छात्रवृत्ति से प्राप्त सहायता का सदुपयोग अपनी शिक्षा में करें और अपनी क्षमताओं को विकसित करते हुए परिवार, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्रवृत्ति के माध्यम से विद्यार्थियों को मिली आर्थिक सहायता उनके शैक्षिक सफर को आगे बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित ए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें