स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

जिला बदर होने के बाद भी चोरी-छिपे लखनऊ में आ रहा था आरोपी

जिला बदर होने के बाद भी चोरी-छिपे लखनऊ में आ रहा था आरोपी

गुडंबा पुलिस ने दबोचा आधारखेड़ा जंगल के पास से गिरफ्तारी, जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर नया मुकदमा दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जिला बदर किए जाने के बावजूद लखनऊ की सीमा में चोरी-छिपे प्रवेश करना एक युवक को भारी पड़ गया। गुडंबा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधारखेड़ा जंगल के पास पक्की सड़क से जिला बदर अभियुक्त आकाश (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के जनपद की सीमा में प्रवेश कर रहा था। उसके खिलाफ गुडंबा थाने में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), लखनऊ की अदालत ने गत 29 मई 2026 को आकाश पुत्र स्वामी, निवासी ग्राम आधारखेड़ा, थाना गुडंबा के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा के तहत जिला बदर का आदेश जारी किया था। 

तीन जून को आदेश की तामील कराते हुए उसे निष्कासन अवधि में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना लखनऊ की सीमा में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी गई थी। गत 21 अक्टूबर को गुडंबा थाने के उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर अभियुक्त आदेश का उल्लंघन कर चोरी-छिपे अपने घर आता-जाता है और उसके फिर आने की संभावना है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर के आसपास घेराबंदी की। कुछ देर बाद आधारखेड़ा जंगल से पक्की सड़क की ओर आ रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। 

पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश बताया। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ की सीमा में प्रवेश करने के संबंध में आकाश से सक्षम प्राधिकारी की अनुमति मांगी गई, लेकिन वह कोई अनुमति या उचित कारण प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसे 21 अक्टूबर की रात करीब 10:35 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आकाश के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें