स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

जौनपुर जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर व्यक्ति को किया घायल

जौनपुर जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर व्यक्ति को किया घायल

यूपी के जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में शुक्रवार सुबह गोबर रखने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी गई। गोली लगने से समर बहादुर मौर्या (रघुनाथ मौर्या के पुत्र) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके जांघ में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे की है। घायल के पुत्र अर्जुन मौर्या ने डायल 112 पर सूचना देकर आरोप लगाया कि गांव के कन्हैया लाल मौर्या उर्फ लुल्ली, पुत्र लाल बहादुर मौर्या, ने जमीनी विवाद के चलते उनके पिता को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी।

घटना के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। केराकत के क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि गोबर रखने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई गई। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें