स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

जापानी मेहमानों का अटल आवासीय विद्यालय में किया गया भव्य स्वागत

जापानी मेहमानों का अटल आवासीय विद्यालय में किया गया भव्य स्वागत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र के सिठौलीकला गांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय, लखनऊ में शुक्रवार को भारत-जापान यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर से आए प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। यामानाशी प्रीफेक्चर के 13 विद्यार्थियों और 3 अधिकारियों के विद्यालय पहुंचने पर पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रास्ते के दोनों ओर भारत और जापान के झंडे लहराकर, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

जापानी मेहमानों को चंदन-तिलक लगाकर, विद्यालय बैंड और बांसुरी वादन की मनमोहक प्रस्तुति के साथ स्वागत किया गया, जिसे सुनकर जापानी छात्र मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह और प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय भ्रमण के दौरान जापानी छात्रों ने आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष में अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर कलाकृतियों का आदान-प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने कक्षा 10 के विद्यार्थियों के साथ बैठकर भौतिक विज्ञान की कक्षा में हिस्सा लेते हुए पढ़ाई का आनंद लिया।

विद्यालय सभागार में भारत-जापान विद्यार्थियों के बीच एक विशेष सेमिनार का आयोजन भी किया गया। जिसमे दोनों देशों के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे की संस्कृति, अर्थव्यवस्था, संचार व्यवस्था, सामाजिक संरचना और कला-संस्कृति पर विचार साझा किए। इस दौरान भारतीय विद्यार्थियों ने प्रस्तुत जापानी और भारतीय नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर अटल आवासीय विद्यालय समिति की महानिदेशक पूजा अग्रवाल ने सभी जापानी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त शिप्रा चतुर्वेदी कार्यक्रम के संयोजक श्याम सिंह सहित अटल आवासीय विद्यालय समिति के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें