स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

जनगणना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी गंभीरता के साथ किए जाएं

जनगणना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी गंभीरता के साथ किए जाएं

पायनियर ।  जौनपुर

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी चार्ज अधिकारियों को आगामी द्वितीय चरण के जनगणना कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी गंभीरता के साथ किए जाएं। उन्होंने जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम को तय अवधि में पूरा कराने, पर्याप्त संख्या में कार्मिकों का चयन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों पर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया। विशेष रूप से महिला प्रशिक्षुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं समुचित व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में निदेशालय से आए उपनिदेशक अजय कुमार ने स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) से संबंधित रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को स्व-गणना प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराते हुए तैयारियों को समय से पूरा करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जनगणना से जुड़े दायित्वों का निर्धारित समय में प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें