स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम बातचीत

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम बातचीत

नई दिल्ली। कूटनीति के लिहाज से भारत के लिए ये सप्ताह भी संभावनाओं
और उम्मीदों से भरा रहने वाला है। 19 और 20 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। विदेश मंत्री
एस. जयशंकर मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला
बिन जायद अल नाहयान और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ बातचीत करेंगे। इन बैठकों
में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के साथ ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की
उम्मीद है।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, जयशंकर 19 और 20 अक्टूबर को यूएई के विदेश मंत्री की मेजबानी
करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत ऊर्जा, व्यापार, निवेश, वित्तीय
प्रौद्योगिकी, रक्षा और संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। पश्चिम एशिया की
स्थिति और वैश्विक तथा बहुपक्षीय मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा होंगे।
जयशंकर ने हाल ही में 14 से 16 अक्टूबर तक यूएई का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के
नेतृत्व के साथ बातचीत हुई और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया गया।
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 19 से 22 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। जयशंकर के
साथ उनकी बैठक 20 अक्टूबर को मुंबई में होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्ष भारत-अमेरिका
व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण एवं
उभरती प्रौद्योगिकी के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा होने की संभावना है।

रूबियो मुंबई के अलावा गुजरात के जामनगर भी जाएंगे। उनकी यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के
बीच आर्थिक तथा रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसरों पर भी ध्यान रहेगा। हाल ही में पाक्षिक
प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि जयशंकर मुंबई में
अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दोनों देशों के साथ एक ही शहर में होने वाली उच्चस्तरीय बातचीत भारत की प्रमुख रणनीतिक और
आर्थिक साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। हालांकि, इन बैठकों के वास्तविक नतीजे
बातचीत के बाद ही स्पष्ट होंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें