स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

योगासन में बजा भारत का डंका… बुलंदशहर के प्रवीण पाठक ने विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

योगासन में बजा भारत का डंका… बुलंदशहर के प्रवीण पाठक ने विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर के लाल प्रवीण कुमार पाठक ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में कलात्मक योगासन – सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 8 जून 2026 तक ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित हुई।

पिछले वर्ष के एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण ने अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवीण बीएससी फिजिकल एजुकेशन, एमएससी योग साइंस कर चुके हैं और वर्तमान में पीएचडी स्कॉलर हैं।
अपनी जीत के बाद प्रवीण ने कहा, “यह पदक मेरे देश का है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूँ, जिनके विजन से योग को वैश्विक पहचान मिली। योग गुरु स्वामी रामदेव जी और सभी पूज्य संतों को नमन, जिन्होंने अपनी साधना से योग को जन-जन तक पहुंचाया।उन्होंने आगे कहा, मैं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य, अध्यक्ष उदित सेठ, कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, डॉ. संजय मालपानी और पूरी योगासन भारत टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक, अध्यक्ष ऋषिपाल, जिला सचिव कपिल शर्मा का सहयोग अमूल्य रहा, मेरे माता-पिता और गुरुओं के त्याग के बिना ये संभव नहीं था।प्रवीण का सपना है कि वह प्रोफेसर और चैंपियन दोनों बनें, क्योंकि उनका मानना है कि “एक खिलाड़ी के मन में कुछ भी बनने की ताकत होती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें