स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगात

गोरखपुर मंडल के नए मंडला आयुक्त बने इन्द्र विक्रम सिंह

गोरखपुर मंडल के नए मंडला आयुक्त बने इन्द्र विक्रम सिंह

गोरखपुर। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का नया आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। मंगलवार को हुए प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले वह कृषि विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। पूर्वांचल के सबसे महत्वपूर्ण मंडलों में शामिल गोरखपुर की कमान मिलने के बाद अब उनकी कार्यशैली पर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर नजर रहेगी।नवनियुक्त आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने बातचीत में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जनसुनवाई को और प्रभावी बनाते हुए शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा कर उनके क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी।
इन्द्र विक्रम सिंह की पहचान ऐसे अधिकारी के रूप में रही है, जो फील्ड में जाकर काम करने में विश्वास रखते हैं। औचक निरीक्षण, कार्यालयों में समयपालन, जनसुनवाई में व्यक्तिगत रुचि और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को उन्होंने हमेशा अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाया है। अलीगढ़ और गाजियाबाद में जिलाधिकारी के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों की सतत निगरानी और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील रवैये की व्यापक सराहना हुई थी।सादगी और प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचाने जाने वाले इन्द्र विक्रम सिंह ने अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी। कृषि विभाग में सचिव रहते हुए उन्होंने किसानों से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कृषि विपणन व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह शामली, शाहजहांपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा आगरा नगर निगम में नगर आयुक्त, नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में निदेशक एवं सचिव तथा कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि उनका अनुभव और जनकेंद्रित कार्यशैली गोरखपुर मंडल में विकास कार्यों और सुशासन को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।
बाक्स में

विकास कार्यों पर रहेगा खास फोकस

नवागत मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि गोरखपुर मंडल में समयबद्ध कार्यसंस्कृति और पारदर्शी जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। शहर में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं, विशेषकर गोडधोइया नाला और नगर क्षेत्र के विकास कार्यों की नियमित समीक्षा होगी। गुणवत्ता और समयसीमा का पालन सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति देने पर विशेष फोकस रहेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें