मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानपुर देहात पुलिस अलर्ट: एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा अकबरपुर में किया पैदल गश्त

रविकांत दुबे। कानपुर देहात शुक्रवार की रात्रि एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानपुर देहात पुलिस अलर्ट: एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा अकबरपुर में किया पैदल गश्त

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

शुक्रवार की रात्रि एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया।

इस पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया गया एवं दुकानदारों व आम नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया गया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों एवं थाना पुलिस को त्यौहारों के दौरान सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए गए।

कानपुर देहात पुलिस की अपील:
जनपदवासी आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या आपातकालीन सेवा 112 पर दें।