12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनविश्वास गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की: कृपाशंकर

कृपाशंकर सिंह ने विशेष जनसंपर्क अभियान, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों का किया सम्मान

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया तथा वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व सैनिकों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनविश्वास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, करोड़ों गरीबों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा भी निरंतर बढ़ी है।

विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान सिंह ने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के मंडल तरहटी में पहुंचकर रिटायर्ड फौजी सुशील पांडे को अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद फत्तूपुर में राज बहादुर सिंह, सत्य नारायण मिश्रा एवं शिव बहादुर सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में हुलपुर-राजपुर क्षेत्र में इंद्रपाल सिंह एवं सूर्यपाल सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवगोविंद साहू तथा वरिष्ठ समाजसेवी अयोध्या प्रसाद उमरवैश को भी अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त बदलापुर के महाराजगंज क्षेत्र में भी जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवा विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंची है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। यही कारण है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगातार मजबूत हुआ है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। “12 साल बेमिसाल, मोदी जी का नेतृत्व कमाल” अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं ! इस अवसर पर सतेंद्र सिंह फंटू, शिवपूजन पटेल, अरुण पांडे, सुशील मिश्रा, किरन मौर्य, श्याम राज सिंह, मंडल अध्यक्ष राजू केशरी, संजय सिंह, मुकेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *