स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

सेहत साथी सेवा शिविर में 305 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

सेहत साथी सेवा शिविर में 305 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

नौ लोगों को मिले नि:शुल्क चश्मे

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निकट केंद्रीय विद्यालय, अलीगंज में सेहत साथी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 305 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इनमें 209 पुरुष एवं 96 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर में चिकित्सकों द्वारा बुखार, बदन दर्द, खांसी-जुकाम, पैरों में दर्द, कंधे में दर्द एवं सिरदर्द सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं  उपलब्ध कराई गईं।

इसके साथ ही शिविर में 305 लोगों के आयुष्मान कार्ड की जांच की गई जिनमें 9 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड वेबसाइट से बनाकर डाउनलोड किए गए। नेत्र परीक्षण के बाद नौ  जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं 23 लोगों का ब्लड प्रेशर और 17 लोगों की शुगर जांच की गई।

सेहत साथी सेवा शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं, निशुल्क दवा, नेत्र जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी देना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें