स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
PM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षण

हार की खीझ में लोकतंत्र को कठघरे में खड़ा कर रही कांग्रेस

हार की खीझ में लोकतंत्र को कठघरे में खड़ा कर रही कांग्रेस

  • श्रद्धा सागर का राहुल गांधी पर हमला-संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे कांग्रेस, जनता से मांगे माफी

पायनियर संवाददाता। सीतापुर

जिला पंचायत सभागार में सोमवार को पत्रकार वार्ता हुई तो निशाने पर सीधे कांग्रेस और राहुल गांधी रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी हार से उपजी खीझ में विपक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नाकामियों का ठीकरा संस्थाओं पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस को अपने संगठन और नीतियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के संयुक्त प्रेस नोट ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के आरोपों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उनके मुताबिक स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) सहित प्रमुख निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2025 को इस प्रक्रिया को वैध माना था। श्रद्धा सागर ने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजा गया पत्र एसआईआर या किसी नीतिगत फैसले से संबंधित नहीं, बल्कि प्रतिनियुक्त अधिकारियों के प्रशासनिक कार्यकाल की आंतरिक व्यवस्था से जुड़ा था। उन्होंने अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि कांग्रेस उसे राजनीतिक हथियार बना रही है। उन्होंने राहुल गांधी के पूर्व के ईवीएम, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और तवांग को लेकर दिए बयानों का भी जिक्र किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं और सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाकर भ्रम फैलाती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह सिलसिला रोककर जनता से माफी मांगनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और जिला उपाध्यक्ष जया सिंह मौजूद रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें