स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव पर

ईएसआईसी में बड़ा बदलाव लाएगी सरकार : डॉ. मनसुख मांडविया

ईएसआईसी में बड़ा बदलाव लाएगी सरकार : डॉ. मनसुख मांडविया

डॉ. मनसुख मांडविया ने चौथे ग्लोबल इंडस्ट्रियल रिलेशंस समिट को किया संबोधित।

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में बड़ा बदलाव करते हुए बेहतर निजी अस्पतालों को इसके लिए नामित करने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में हितधारकों की ओर से दिए जाने वाले सभी सुझावों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।
डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में चौथे ग्लोबल इंडस्ट्रियल रिलेशंस समिट को संबोधित करते हुए कहा कि हम ईएसआईसी में बड़ा परिवर्तन लाने जा रहे हैं। यह समिट अखिल भारतीय नियोक्ता संगठन (एआईओई) ने फेडरेशन आॅफ इंडियन चैंबर्स आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और
आईएलओ के साथ मिलकर आयोजित की है। उन्होंने कि अगर निजी क्षेत्र में भी अच्छे अस्पताल हैं, तो उन्हें ईएसआईसी अस्पताल के रूप में नामित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था का दायरा अब लगभग 101 करोड़ लोगों यानी देश की 68.8 फीसदी आबादी तक पहुंच चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और अन्य गणमान्य लोगों ने दो दिवसीय समिट के मौके पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया। उन्होंने रोजगार क्षेत्र की मजबूती में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि बारह साल पहले रोजगार क्षेत्र में 0.008 फीसदी की बढ़ोतरी की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में हर एक फीसदी की बढ़ोतरी से 1.11 फीसदी रोजगार में बढ़ोतरी हो रही है।
मांडविया ने बताया कि अच्छे औद्योगिक रिश्तों के लिए सरकारों, उद्योग जगत, नियोक्ताओं, कामगारों और ट्रेड यूनियनों के बीच लगातार तालमेल बनाने की जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आर्थिक विकास और रोजगार पैदा करने की भी तरक्की एक साथ हो। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कि औद्योगीकरण देश के विकास के लिए जरूरी है, क्योंकि इससे रोजगार पैदा होता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें