स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कैंटर से 390 टीन अवैध लीसा बरामद, चालक गिरफ्तार22वें दिन भी नगर निगम परिसर में धरने पर डेट रहे वरिष्ठ पर्यावरण मित्रजीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: योगीचंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू5 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस में शुरू होगी एफएलसीसांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026भू-अभिलेख मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देशहल्द्वानी में भारतीय सेना-स्पार्क मिंडा फाउंडेशन का पांच दिवसीय मेगा कैंपसीएम योगी ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानितबीजेपी की बौखलाहट बता रही है कि 2027 में कांग्रेस की वापसी तय : यशपाल आर्यकैंटर से 390 टीन अवैध लीसा बरामद, चालक गिरफ्तार22वें दिन भी नगर निगम परिसर में धरने पर डेट रहे वरिष्ठ पर्यावरण मित्रजीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: योगीचंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू5 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस में शुरू होगी एफएलसीसांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026भू-अभिलेख मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देशहल्द्वानी में भारतीय सेना-स्पार्क मिंडा फाउंडेशन का पांच दिवसीय मेगा कैंपसीएम योगी ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानितबीजेपी की बौखलाहट बता रही है कि 2027 में कांग्रेस की वापसी तय : यशपाल आर्य

दिल्ली में फुटकर, आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा, चांदी स्थिर

दिल्ली में फुटकर, आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के कारण सोने की कीमतें 300 रुपये बढ़कर 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गर्इं। स्थानीय व्यापारियों ने यह जनकारी दी है।
पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतें कमजोर होने के बावजूद फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की लगातार लिवाली ने घरेलू सोने की कीमतों को सहारा दिया, जबकि चांदी का कारोबार सीमित दायरे में रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 48.28 डॉलर या 1.18 प्रतिशत घटकर 4,055.56 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी लगभग 2 प्रतिशत टूटकर 57.98 डॉलर प्रति औंस रह गई। कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध विभाग की एवीपी, कायनात चेनवाला ने कहा, ”डॉलर के मजबूत होने के साथ हाजिर सोना बृहस्पतिवार के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया है और 4,060 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गया है, जबकि चांदी भी ठंडी पड़ गई है और 58 डॉलर के आसपास घूम रही है। विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी को कम कर दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें