स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

उत्तर प्रदेश जूनियर हॉकी टीम में गाजीपुर का दबदबा, कप्तान समेत 6 खिलाड़ियों का चयन

उत्तर प्रदेश जूनियर हॉकी टीम में गाजीपुर का दबदबा, कप्तान समेत 6 खिलाड़ियों का चयन

लखनऊ, पॉयनियर खेल संवाददाता। उत्तर प्रदेश हॉकी ने 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से 8 अगस्त तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में खेली जाएगी। घोषित टीम में गाजीपुर के करमपुर के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जबकि लखनऊ से गौरव यादव एकमात्र खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

टीम की कमान गाजीपुर के राहुल राजभर को सौंपी गई है। उनके अलावा करमपुर (गाजीपुर) से मिथिलेश यादव, सत्यम पांडेय, ऋतेश पांडेय, विशाल पांडेय और त्रिलोकी का चयन हुआ है।

लखनऊ के गौरव यादव को भी टीम में शामिल किया गया है।इसके अलावा टीम में प्रयागराज के शशि शेखर राय, वाराणसी के अजीत पाल, ललित पटेल (गोलकीपर), शिवम पटेल और इरफान हुसैन, इटावा के उज्ज्वल पाल, आजमगढ़ के अभिजीत पाल और अनुराग चौहान (गोलकीपर), झांसी के अभिषेक खटीक, भदोही के आशीष यादव तथा एट गांवा के नीरज प्रजापति शामिल हैं।

टीम के मुख्य प्रशिक्षक उपेन्द्र चौहान होंगे। पॉल देवेंद्र को टीम मैनेजर तथा दीपक सोम को फिजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश की टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें