स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

सिराज खान मेमोरियल टूर्नामेंट: कप्तान हर्ष यादव के ऑलराउंड खेल से जीता जीजीएस स्पोर्ट्स कॉलेज

सिराज खान मेमोरियल टूर्नामेंट: कप्तान हर्ष यादव के ऑलराउंड खेल से जीता जीजीएस स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ ( पायनियर खेल संवाददाता) । क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के तत्वावधान में आयोजित स्व सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में गुरु गोविंद सिंह (जीजीएस) स्पोर्ट्स कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ‘रेड’ को 12 रनों से हरा दिया।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीजीएस स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों के मैच में 34.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 226 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान हर्ष यादव ने मोर्चे से अगुवाई की। हर्ष ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 71 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 96 रनों की बेहद आकर्षक पारी खेली। वह महज 4 रन से अपने शतक से चूक गए। उनके अलावा विनय कुमार सिंह ने 32 रन और प्रियांशु सिंह ने 27 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ‘रेड’ की तरफ से सूर्या कटियार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.4 ओवर में 41 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्जुन सिंह को 2 सफलताएं मिलीं।

लाज पटेल का संघर्ष बेकार, इंटरनेशनल क्लब ‘रेड’ लक्ष्य से चूका

227 रनों के कड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ‘रेड’ की टीम निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 214 रन ही बना सकी। टीम के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज लाज पटेल ने 38 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की जुझारू पारी खेली। कप्तान शुभांशु तिवारी ने भी 60 गेंदों पर 40 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन वे अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। जीजीएस स्पोर्ट्स कॉलेज के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की, जिसमें विनायक सिंह ने 7 ओवर में 31 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं, कप्तान हर्ष यादव ने कप्तानी पारी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए 7 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।96 रनों की शानदार पारी खेलने और गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने वाले जीजीएस स्पोर्ट्स कॉलेज के कप्तान हर्ष यादव को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए  ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें