स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

गौतमबुद्ध नगर बना ओवरआॅल चैंपियन, अयोध्या के कृष्णा ने जीते पांच स्वर्ण पदक

गौतमबुद्ध नगर बना ओवरआॅल चैंपियन, अयोध्या के कृष्णा ने जीते पांच स्वर्ण पदक
  • चार दिवसीय राज्य तैराकी चैंपियनशिप संपन्न, 500 से अधिक तैराकों ने दिखाई प्रतिभा; राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। 40वीं सब जूनियर एवं 55वीं जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप-2026 में गौतमबुद्ध नगर (जीबी नगर) की टीम ने ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के बालक व बालिका वर्ग में शीर्ष पर रहकर ओवरआॅल चैंपियन बना। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 500 से अधिक तैराकों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता आगामी 42वीं सब जूनियर एवं 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए चयन स्पर्धा भी रही। व्यक्तिगत चैंपियनशिप के ग्रुप-1 बालक वर्ग में कन्नौज के यथार्थ सिंह यादव और जीबी नगर के वेदांत चंद्र ने पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त चैंपियन रहे। ग्रुप-1 बालिका वर्ग में जीबी नगर की उत्सा गंगवार और गाजियाबाद की अर्पिता सिंह ने भी पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। ग्रुप-2 बालक वर्ग में अयोध्या के कृष्णा यादव ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर एकल चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं ग्रुप-2 बालिका वर्ग में जीबी नगर की शार्वी वर्मा और शायला भाटी ने चार-चार स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त चैंपियन बना।

रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक एवं इंडियन हॉकी फेडरेशन की चयन समिति के चेयरमैन डॉ. आरपी सिंह ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों की सराहना की।विशिष्ट अतिथि यूओए के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे , यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा व आरएसओ डॉ. अतुल सिन्हा ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यूपीएसए के सचिव शिवम कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया।

अंतिम दिन 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की स्पधार्ओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर फ्रीस्टाइल में ग्रुप-1 बालक वर्ग में यथार्थ सिंह यादव, बालिका वर्ग में अर्पिता सिंह, ग्रुप-2 बालक वर्ग में अथर्व सिंह (अमेठी) और बालिका वर्ग में शायला भाटी (जीबी नगर) ने स्वर्ण पदक जीते।

200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में ग्रुप-1 बालक वर्ग में यथार्थ सिंह यादव, बालिका वर्ग में उत्सा गंगवार, ग्रुप-2 बालक वर्ग में कृष्णा यादव तथा बालिका वर्ग में शायला भाटी ने पहला स्थान हासिल किया। 50 मीटर बैकस्ट्रोक में ग्रुप-1 बालक वर्ग में वेदांत चंद्र, बालिका वर्ग में अदिया गुप्ता (जीबी नगर), ग्रुप-2 बालक वर्ग में विष्णु नारायण राय (जीबी नगर) और बालिका वर्ग में जिया यादव (झांसी) स्वर्ण पदक विजेता रहे।

50 मीटर फ्रीस्टाइल में ग्रुप-1 बालक वर्ग में वेदांत चंद्र तथा बालिका वर्ग में अर्पिता सिंह ने बाजी मारी। ग्रुप-2 बालक वर्ग में कृष्णा यादव और बालिका वर्ग में इरा गौर (गाजियाबाद) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 200 मीटर बैकस्ट्रोक में ग्रुप-1 बालक वर्ग में समीर सिंह (बरेली), बालिका वर्ग में अदिया गुप्ता, ग्रुप-2 बालक वर्ग में शिवकांत निषाद (मिजार्पुर) तथा बालिका वर्ग में जिया यादव विजेता रहे।

100 मीटर बटरफ्लाई में ग्रुप-1 बालक वर्ग में यथार्थ सिंह यादव, बालिका वर्ग में उत्सा गंगवार, ग्रुप-2 बालक वर्ग में कृष्णा यादव तथा बालिका वर्ग में सिदक कौर (जीबी नगर) ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में ग्रुप-1 बालक वर्ग में विराट निषाद (भदोही), बालिका वर्ग में अर्पिता सिंह, ग्रुप-2 बालक वर्ग में शुभम चौहान (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई) तथा बालिका वर्ग में इरा गौर (गाजियाबाद) पहले स्थान पर रहे।

मेजबान लखनऊ का प्रदर्शन रहा फीका
मेजबान लखनऊ की वत्सला दुबे ने ग्रुप-1 बालिका वर्ग की 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में दो रजत पदक जीतकर स्थानीय खिलाड़ियों का मान बढ़ाया। वहीं अंचित सिन्हा ने ग्रुप-1 बालक वर्ग की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा लखनऊ का कोई भी तैराक स्वर्ण पदक जीतने में सफल नहीं हो सका।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें