स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

गन्ने के खेत में मिला 70 वर्षीय महिला का शव, हत्या-लूट के आरोप से मचा हड़कंप

-पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर भड़के परिजन, सड़क जाम करने की कोशिश; कुंडल और पेंडेंट गायब होने का लगाया आरोप

गन्ने के खेत में मिला 70 वर्षीय महिला का शव, हत्या-लूट के आरोप से मचा हड़कंप

सनी गर्ग

शामली। कांधला क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में बुजुर्ग महिला का शव गन्ने के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने हत्या कर जेवर लूटने का आरोप लगाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने नाराजगी जताते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। सूचना पर कांधला और कैराना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 70 वर्षीय सोहनबीरी शुक्रवार सुबह अपने खेत पर गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, महिला के गले में चुन्नी का फंदा लगा था और पैर बंधे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या करने के बाद उनके कानों के कुंडल और गले का पेंडेंट भी लूट लिया गया। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर शव सड़क पर रखकर जाम लगाया जाएगा। मामले की जानकारी मिलने पर कांधला और कैराना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास करते हुए मामले में जांच किए जाने की बात कही। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हत्या और जेवर लूटने के आरोपों की पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें