स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अलीगंज में नाबालिग का अपहरण के बाद गैंग रेप, दो हिरासत में

अलीगंज में नाबालिग का अपहरण के बाद गैंग रेप, दो हिरासत में

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने एक परिचित के घर जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिक लड़की अपने दोस्त के घर जा रही थी। तभी रास्ते में स्कार्पियो सवार दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस बात की सूचना जैसे ही अलीगंज पुलिस को मिली पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की तहरीर पर अपहरण, गैंगरेप और पास्को समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू वाजपेई उर्फ जतिन वाजपेई एवं दीपक के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की कर रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन करते हुए विवेचना नियमानुसार की जा रही है। आरोपी इतने बेख़ौफ़ थे कि रास्ते से एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया और उसको अपने कार में बिठा लिया, सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया, यह घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस गैंगरेप से जुड़े सभी तथ्यों की गंभीरता से पड़ताल कर रही है पुलिस का कहना है कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है, पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में और लोग शामिल थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें