स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरण

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे सजती थी जुए की महफिल, पुलिस के छापे में 10 जुआरी गिरफ्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे सजती थी जुए की महफिल, पुलिस के छापे में 10 जुआरी गिरफ्तार
पायनियर संवाददाता। जालौन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडर पमा पुल के नीचे लंबे समय से संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह स्थान काफी समय से जुआरियों का सुरक्षित ठिकाना बना हुआ था, जहां जालौन, कोंच, रेंढ़र तथा आसपास के कई गांवों से लोग बड़ी रकम लेकर जुआ खेलने पहुंचते थे। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पूरे अड्डे का भंडाफोड़ कर दिया।
रविवार को मलकपुरा-छिरियासलेमपुर चौकी प्रभारी आलोक पाल पुलिस टीम के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे स्थित पमा पुल के नीचे पहुंचे और चारों ओर से घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने मौके से 10 लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान मौके से 8,280 रुपये मालफड़, 300 रुपये जामा तलाशी, तीन मोमबत्तियां, एक माचिस तथा एक पेपर बरामद हुआ, जिनका उपयोग जुआ खेलने में किया जा रहा था।
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 170/26 में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कोतवाली जालौन भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पल्लू निवासी सिकरी राजा, ब्रजेन्द्र सिंह निवासी सुलखना, संतोष कुमार, मंगल, इरफान खान और जयशंकर निवासी क्योलारी, जान मोहम्मद निवासी सिकरी राजा, हर्ष एवं देवेन्द्र निवासी तीतरा तथा रामजी निवासी लौना शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुए के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें