मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

सीएनईटी-2026 का प्रश्न पत्र बेचने के नाम पर ठगी

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दर्ज कराई शिकायत पायनियर समाचार सेवा   लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने CNET-2026 परीक्षा के नाम पर हो रही साइबर ठगी को लेकर पुलिस से शिकायत की है। जिसमें…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सीएनईटी-2026 का प्रश्न पत्र बेचने के नाम पर ठगी
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दर्ज कराई शिकायत
पायनियर समाचार सेवा
 
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने CNET-2026 परीक्षा के नाम पर हो रही साइबर ठगी को लेकर पुलिस से शिकायत की है। जिसमें बताया गया है कि कुछ अज्ञात लोग व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए पैसे लेकर CNET-2026 का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र देने का आश्वासन देकर डिजिटल भुगतान के जरिए रुपये वसूल रहे हैं।अब तक इस तरह की धोखाधड़ी से 2 हजार रुपये लेने की जानकारी मिली है।
इससे न सिर्फ परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहा है बल्कि छात्रों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के द्वारा यूपीआई आईडी sachin3028@ptyes और 62064XXXXX@airtel, टेलीग्राम चैनल @youandmooon और टेलीग्राम आईडी @Gauravsirofficials को संदिग्ध बताया गया हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे धोखाधड़ी साइबर फ्रॉड और प्रतिरूपण का मामला बताते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।साथ ही जांच में पूरा सहयोग देने और अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराने की बात भी कही है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।