स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत में मिला शव

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत में मिला शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र के भाखामऊ गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। खेत पर गए किसान का शव देर शाम हाईटेंशन लाइन के पोल के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार भाखामऊ निवासी फूलचंद (62) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र शिवकुमार ने बताया कि रविवार दोपहर उनके पिता गांव के बाहर स्थित खेत पर गए थे।

देर शाम करीब सात बजे गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव ने फोन कर सूचना दी कि फूलचंद खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के पोल के पास अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर गुडंबा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता और पुत्र शिवकुमार को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुडंबा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्रतीत होती है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें