स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

नामचीन कंपनियों के नाम पर नकली एलोपैथ टैबलेट की लखनऊ में हो रही थी सप्लाई

नामचीन कंपनियों के नाम पर नकली एलोपैथ टैबलेट की लखनऊ में हो रही थी सप्लाई
  • काई मोरल फोर्ट व गुडसेफ प्लस की 7,740 टैबलेट बरामद
  • एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। आलमबाग पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली (स्प्यूरियस) एलोपैथिक दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में टैबलेट बरामद किया गया जिसे खपत के लिए लखनऊ लाया गया था। आलमबाग प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आलमबाग बस स्टेशन से दो जुलाई को एक संदिग्ध गत्ते का कार्टन बरामद हुआ था। कार्टन की जांच करने पर उसमें काई मोरल फोर्ट व गुडसेफ प्लस ब्रांड की कुल 7,740 टैबलेट बरामद हुआ था। मौके पर औषधियों की पैकिंग, प्रिंटिंग, लोगो एवं अन्य विवरणों का मूल उत्पाद से मिलान करने पर दवाएं नकली पाई गई थी।

विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार वाराणसी के लंका संकट मोचन निवासी विमल कुमार सिंह पुत्र रमेश कुमार सिंह को आलमबाग बस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सप्लायर ने स्वीकार किया कि उसने उक्त दवाएं वाराणसी से बिना बिल खरीदी थीं तथा उन्हें लखनऊ में अपने ग्राहक को बिक्री के लिए भेजा था। उसने यह भी बताया कि वह अपने साथी संदीप श्रीवास्तव के साथ मिलकर बहुचर्चित कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का कारोबार करता है। कार्यवाही के दौरान औषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या और विवेक कुमार सिंह के शिकायत पर गिरफ्त में आए सप्लायर के खिलाफ समुचित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया गया है इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश किया जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें