मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

बीजेपी विधायक विवेक वर्मा से 3.50 लाख की मांगी रंगदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के नाम पर फर्जी कॉल, मुकदमा दर्ज

बीसलपुर-पीलीभत -बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विवेक वर्मा को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई । विधायक की सतर्कता से जालसाज अपने मंसूबों में सफल नहीं हो…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बीजेपी विधायक विवेक वर्मा से 3.50 लाख की मांगी रंगदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के नाम पर फर्जी कॉल, मुकदमा दर्ज

बीसलपुर-पीलीभत -बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विवेक वर्मा को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई । विधायक की सतर्कता से जालसाज अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। विधायक की तहरीर पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक विवेक कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आपसे बात करना चाहते हैं,और फोन दूसरे व्यक्ति को दे दिया। बातचीत के दौरान कथित व्यक्ति ने कहा कि क्षेत्र से उनकी “नेगेटिव रिपोर्ट” आ रही है। इसी बीच नेटवर्क खराब होने पर कॉल कट गई।

कुछ देर बाद विधायक ने उसी नंबर पर दोबारा संपर्क किया तो फोन उठाने वाले ने अपना नाम नीरज बताया। उसने महाराष्ट्र के पुणे में होने वाले एक बड़े कार्यक्रम का हवाला देते हुए दो दिन के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 3.50 लाख रुपये की मांग की। साथ ही कहा कि अगले दिन बैंक खाता भेजा जाएगा, जिसमें रकम जमा करनी होगी। रुपये देने पर 22 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने का भी झांसा दिया गया।

मामला संदिग्ध लगने पर विधायक ने तुरंत बीसलपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी बीसलपुर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की गई है,मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →