मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा घायल, अस्पतालकर्मी और भाजपा नेता ने दिखाई मानवता, बचाई जान

पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक सड़क हादसे में साइकिल सवार मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह साइकिल से जा रहे थे तभी पीछे से आई किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें…

साझा करें WhatsAppFacebookX
हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा घायल, अस्पतालकर्मी और भाजपा नेता ने दिखाई मानवता, बचाई जान

पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक सड़क हादसे में साइकिल सवार मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह साइकिल से जा रहे थे तभी पीछे से आई किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल सड़क पर पड़ा रहा और उसके सिर से लगातार खून बहता रहा।

इसी दौरान ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रहे टीबी अस्पताल में कार्यरत सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजेश गंगवार की नजर भीड़ पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रोका और बिना देर किए एक ई-रिक्शा रुकवाकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उसमें बैठाया। इसी बीच वहां से गुजर रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रतीक पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

दोनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। समय रहते मिली मदद से घायल को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध हो सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने राजेश गंगवार और प्रतीक पांडे की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है ।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →