स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

एसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर

एसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर

14 करोड़ रुपए के सात फाल्कन बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से सात फाल्कन (बाज) बरामद किए हैं। इन पक्षियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज मुसर्रत खान मूल रूप से निवासी पांचवीं मंजिल, मोहम्मद बख्श बिल्डिंग, बैकुला रेलवे स्टेशन, मुंबई (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। जहां एसटीएफ ने आरोपी के पास से सात संरक्षित फाल्कन, एक मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया है। 

एसटीएफ ने आरोपी को लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला उरानत नगर के एक मकान से गिरफ्तार किया गया।एसटीएफ के मुताबिक, प्रदेश में संरक्षित वन्यजीवों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि मुंबई निवासी एक व्यक्ति प्रतिबंधित वन्यजीवों को लेकर लखनऊ पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, लखनऊ की टीम से समन्वय स्थापित किया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 जहां पूछताछ में आरोपी फिरोज मुसर्रत ने बताया कि वह एक ऐसे गिरोह से जुड़ा है, जो प्रतिबंधित एवं संरक्षित पक्षियों और वन्यजीवों की तस्करी करता है। गिरोह के सदस्य गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से संरक्षित वन्यजीवों को एकत्र करते थे। इसके बाद इन्हें मुंबई के माध्यम से दुबई, सऊदी अरब और बहरीन भेजा जाता है। एसटीएफ ने बरामद पक्षियों को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की सहायता से आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार आरोपी फिरोज मुसर्रत के खिलाफ थाना मदेयगंज, लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें