स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

  • तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक निकाली शव यात्रा, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

हल्द्वानी। उत्तराखंड पूर्व प्रदेश प्रभारी भाजपा दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हल्द्वानी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे से एसडीएम कोर्ट तक शव यात्रा निकालकर भाजपा और दुष्यंत गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शनकारियों ने दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका और भाजपा के झंडे को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल जैसा संवैधानिक पद दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े सवालों पर जवाबदेही तय करने के बजाय राजनीतिक संरक्षण देने जैसा बताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ भी आक्रोश जताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने और मामले में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। हालांकि, दुष्यंत गौतम को लेकर लगाए गए आरोप यूथ कांग्रेस के राजनीतिक आरोप हैं।

अंकिता को मिले न्याय: यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई है। उनका का कहना है कि मामले में उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें